छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर और भटगांव में सांसद संजय सेठ ने चलाया सघन जनसंपर्क अभिया

खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर और भटगांव में सांसद संजय सेठ ने चलाया सघन जनसंपर्क अभिया
Published : Oct 2, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Oct 2, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
MP Sanjay Seth launched intensive public relations campaign in Pratappur and Bhatgaon of Chhattisgarh.
MP Sanjay Seth launched intensive public relations campaign in Pratappur and Bhatgaon of Chhattisgarh.

सांसद संजय सेठ छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे पर हैं।

रांची (संवाददाता) : सांसद संजय सेठ छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र का उन्हें प्रभार दिया गया है। उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क चलाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार श्रीमती शकुंतला पोर्ते के साथ सांसद ने लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। इसके अलावा सांसद ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के पक्ष में कई कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। राज्य की कांग्रेस की सरकार के भ्रष्टाचार से भी आम जनता को अवगत कराया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच संवाद में सांसद  सेठ ने युवाओं को बताया कि कैसे हम समाज के बीच सक्रिय रहें। समाज के लोगों के हर सुख दु:ख में सहभागी बने। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह स्पष्ट संदेश है कि राजनीति सिर्फ राजनीति के लिए नहीं हो, राजनीतिक समाज की सेवा के लिए हो। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। अपने संपर्क अभियान के दौरान सांसद ने उन क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी उनके घर जाकर मुलाकात की। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। सांसद सेठ ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यहां की जनता में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की इस भ्रष्टतम सरकार के खिलाफ जनता ने मूड बना लिया है। यह तय है कि सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। 

सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है। इस चुनाव में जनता इस प्रतियोगिता से कांग्रेस को बाहर कर देगी। भूपेश बघेल के शासन में कोई भी सुरक्षित नहीं है।  स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात के दौरान उनके स्वागत से सांसद अभिभूत हो गए। उन्होंने सबके प्रति आभार जताया।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM