झारखंड : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर

खबरे |

खबरे |

झारखंड : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर
Published : Apr 3, 2023, 2:49 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 2:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Five Maoists killed in encounter with security forces
Jharkhand: Five Maoists killed in encounter with security forces

घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुआ है।

चतरा (झारखंड) : झारखंड के चतरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ राजधानी रांची से 160 किलोमीटर दूर लावालौंग पुलिस थाना क्षेत्र में चतरा-पलामू सीमा के पास हुई।

चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया, ‘‘पांच माओवादियों को मार गिराया गया और कई अन्य गोली लगने से घायल हो गए। मारे गए सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुआ है।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि गोलीबारी सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई थी। उन्होंने बताया, ‘‘जब्त हथियारों में दो एके-47 राइफल और दो देसी राइफल शामिल हैं। तलाश अभियान अब भी जारी है।’’ प्रियदर्शी ने बताया कि माओवादी स्पेशल एरिया कमेटी (एसएसी) के सदस्य गौतम पासवान पर 25 लाख रुपये का इनाम था और समझा जाता है कि मुठभेड़ में वह मारा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी पुष्टि की जा रही है।’’

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM