Bokaro News: वाहन जांच के दौरान कार से मिला 51 लाख रुपए नगद

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: वाहन जांच के दौरान कार से मिला 51 लाख रुपए नगद
Published : Sep 3, 2025, 7:14 pm IST
Updated : Sep 3, 2025, 7:14 pm IST
SHARE ARTICLE
During vehicle checking, 51 lakh rupees cash was found in the car news in hindi
During vehicle checking, 51 lakh rupees cash was found in the car news in hindi

रांची से बोकारो जा रही कार से बरामद की गई, आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी

Bokaro News: बोकारो (निर्मल महाराज) रामगढ़ - बोकारो जिला से सटे रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से 51 लाख रुपए कैश बरामद की है। आयकर विभाग की टीम  गोला थाना पहुंची और बरामद रुपए की गिनती की। नोट गिनने वाली मशीन से मिलान करने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि जब्त रकम 51 लाख रुपए है। रांची से बोकारो जा रही कार से पुलिस ने नोटों से भरा कार्टून बरामद किया था। कार को रोका गया तो उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस को शक हुआ और तलाशी लेने पर कार्टून में भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था ।आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह रकम बोकारो डीसी ऑफिस के नजारत में कार्यरत डीसीएलआर कर्मचारी राजकुमार पांडे की बतायी जा रही है।

राजकुमार पांडे ने दावा किया कि यह रकम जमीन बिक्री से प्राप्त हुई है और इसके समर्थन में उन्होंने एक एग्रीमेंट भी प्रस्तुत किया। हालांकि, आयकर विभाग की टीम ने उस एग्रीमेंट को वैध नहीं माना। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति केवल दो लाख रुपए तक ही कैश अपने साथ ले जा सकता है।इससे अधिक राशि कैश के रूप में ले जाना गैरकानूनी है।

आयकर विभाग फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इतनी बड़ी राशि वास्तव में कहां से आई और इसका उपयोग कहां होना था। यदि रकम का स्रोत सही पाया जाता है, तो बरामद पैसे पर टैक्स जमा करना होगा। रकम के स्रोत की सही जानकारी नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि  वाहन जांच के दौरान कार (जेएच09बीएफ-8122) को रोका गया।

 (For more news apart from During vehicle checking, 51 lakh rupees cash was found in the car News Today in Hindi stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM