CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने "चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन" का किया उद्घाटन

खबरे |

खबरे |

CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने "चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन" का किया उद्घाटन
Published : Nov 3, 2023, 5:02 pm IST
Updated : Nov 3, 2023, 5:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे-बच्चियां काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित "चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन" का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 24 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे-बच्चियों द्वारा "अर्निंग फॉर लर्निंग" थीम पर बनाई गई पेंटिंग सहित अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बच्चों द्वारा कैनवास पर उतारी गई पेंटिंग से काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृति को सराहा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे-बच्चियां काफी उत्साहित और खुश नजर आए।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा राज्य में पहली बार 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक राज्य के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का प्रदर्शनी आड्रे हाउस में लगाया गया है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री के० रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिका, बाल कलाकार सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM