Jharkhand Gang Rape News: झारखंड गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने पीड़िता को दी मुआवजा राशि

खबरे |

खबरे |

Jharkhand Gang Rape News: झारखंड गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रशासन ने पीड़िता को दी मुआवजा राशि
Published : Mar 4, 2024, 7:16 pm IST
Updated : Mar 4, 2024, 7:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand Gang Rape News, 3 accused arrested in Jharkhand gang rape case
Jharkhand Gang Rape News, 3 accused arrested in Jharkhand gang rape case

प्रशासन ने गैंगरेप पीड़िता के पति को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा

Jharkhand Gang Rape News in Hindi: झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ मामले में संज्ञान लेते हुए डीजीपी , मुख्य सचिव और एसपी से मामले पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस चन्द्रशेखर और न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की खंडपीठ ने इस संबंध में डीजीपी, मुख्य सचिव और एसपी को नोटिस जारी किया।

वहीं एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच, दुमका प्रशासन ने सोमवार को गैंगरेप पीड़िता के पति को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा है। उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में चेक दिया।

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया था, जब वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थी। महिला 28 और उनके पति 64 वर्षीय है और वे दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे, और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे।

उन्होंने कहा, "पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पीड़िता को 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान किए गए है। वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। हम आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।" डीसी ने कहा कि पर्यटक जोड़ा मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में दुमका से रवाना होगा। उन्होंने कहा, ''वे जो भी मदद चाहेंगे हम देने को तैयार हैं।'' पीड़िता के पति ने त्वरित कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस को धन्यवाद दिया।

वहीं इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की और से लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। ऐसे में  देखने होगी की इस मामले के अन्य आरोपियों की कब तक गिरफ्तारी हो पाती है।

(For more news apart from  Jharkhand Gang Rape News, 3 accused arrested in Jharkhand gang rape case News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM