Jharkhand: लातेहार में हाथियों के झुंड ने एक बच्ची समेत तीन लोगों को कुचला, मौत

खबरे |

खबरे |

Jharkhand: लातेहार में हाथियों के झुंड ने एक बच्ची समेत तीन लोगों को कुचला, मौत
Published : May 5, 2023, 1:22 pm IST
Updated : May 5, 2023, 1:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: A herd of elephants crushed three people including a girl to death in Latehar
Jharkhand: A herd of elephants crushed three people including a girl to death in Latehar

हाथियों के झुंड ने तीन साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला।

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने तीन साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब रांची से करीब 80 किमी दूर मल्हान पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में 30 वर्षीय मजदूर फानू भुइंया अपनी 26 वर्षीय पत्नी बबीता देवी और तीन साल की बेटी के साथ सो रहा था।

चंदवा थाना के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया, "हाथियों का एक झुंड ईंट भट्ठा इलाके में आधी रात के बाद दिखाई दिया और परिवार के तीनों सदस्यों को कुचल कर मार डाला। हाथियों के झुंड ने इलाके में भी कहर बरपाया। हालांकि, ईंट भट्ठे में काम कर रहे अन्य मजदूर भागने में सफल रहे।".

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को शुक्रवार सुबह थाने लाया गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेज दिया गया।

लातेहार के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रौशन कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, "पिछले कई दिनों से बालूमाथ और चंदवा वन परिक्षेत्र के बीच करीब 14 हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम को चकला क्षेत्र में इस झुंड को देखा गया और हमने लोगों को सतर्क कर दिया।".

उन्होंने कहा कि चूंकि देर रात मजदूर सो रहे थे, इसलिए उन्हें हाथियों के झुंड का पता नहीं चला। डीएफओ ने कहा कि घटना में मारे गए लोग गढ़वा जिले के हैं और उनके परिवार के एक रिश्तेदार को तत्काल राहत के रूप में 60,000 रुपये दिए गए हैं।.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM