Money Laundering Case: ED ने झारखंड के IAS अधिकारी छवि रंजन को किया गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Money Laundering Case: ED ने झारखंड के IAS अधिकारी छवि रंजन को किया गिरफ्तार
Published : May 5, 2023, 11:18 am IST
Updated : May 5, 2023, 11:18 am IST
SHARE ARTICLE
ED arrested Jharkhand IAS officer Chhavi Ranjan
ED arrested Jharkhand IAS officer Chhavi Ranjan

एजेंसी ने पिछले साल आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

रांची : झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित अवैध भूमि सौदों में संलिप्तता के सिलसिले में दिन भर की पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि झारखंड कैडर के 2011 बैच के अधिकारी को ईडी की हिरासत में ले लिया गया है।

फिलहाल राज्य के समाज कल्याण विभाग में निदेशक रंजन सुबह करीब 10.45 बजे जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे थे। ईडी ने कथित अवैध भूमि सौदों में धन शोधन जांच के सिलसिले में रंजन से 24 अप्रैल को भी लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की थी। 

यह दूसरा मामला है जिसमें झारखंड कैडर का कोई आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आया है। एजेंसी ने पिछले साल आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM