Ranchi News: झामुमो गठबंधन ने जीती पांचों आदिवासी सीटें
Ranchi News: झामुमो गठबंधन ने जीती पांचों आदिवासी सीटें
Published : Jun 5, 2024, 4:00 pm IST
Updated : Jun 5, 2024, 4:01 pm IST
SHARE ARTICLE
JMM alliance won all five tribal seats news in hindi
JMM alliance won all five tribal seats news in hindi

भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा  ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की।

Ranchi News In Hindi: रांची (राजेश चौधरी), झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सभी पांच आदिवासी सीटों- खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा, राजमहल और दुमका - पर जीत हासिल की, जो एनडीए गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है

भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा  ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह 'इंडिया' गठबंधन को कुल पांच सीटें मिलीं। पिछली बार (2019 में) कांग्रेस और झामुमो एक-एक सीट जीतीं थीं। वहीं भाजपा को इस बार तीन सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार भाजपा ने 11 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा की सीटें कम होने के साथ-साथ वोटों का मार्जिन भी कम हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मिली मात

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी  से हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट भाजपा से कांग्रेस के काली चरण मुंडा  ने छीन ली है।

झारखंड में गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी कल वोटों की गिनती हुई। यहां पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार की यहां करारी हार हुई है। लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में चार चरणों में मतदान हुआ था। कुल 66.19 फीसदी वोट पड़े। झारखंड की 12 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या ज्यादा रही। 14 में से 8 संसदीय क्षेत्रों में 2019 के मुकाबले 2024 में अधिक मतदान हुआ है।

 8 सीटों पर जीती भाजपा:-

गोड्डा- निशिकांत दुबे

चतरा- कालीचरण सिंह

कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी

धनबाद- ढुलू महतो

रांची- संजय सेठ

जमशेदपुर- विद्युत बरण महतो

पलामू- विष्णु दयाल राम

हजारीबाग- मनीष जायसवा

3 सीटों पर जीती झामुमो:-

राजमहल- विजय कुमार हांसदा

दुमका- नलिन सोरेन

सिंहभूम- जोबा मांझी

दो सीटों पर जीती कांग्रेस:-

खूंटी- कालीचरण मुंडा

लोहरदगा- सुखदेव भगत

एक सीट पर जीती आजसू पार्टी:-

गिरिडीह- चंद्रप्रकाश चौधरी

(For more news apart from JMM alliance won all five tribal seats news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: latest news

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM