झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

खबरे |

खबरे |

झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
Published : Sep 5, 2023, 10:08 am IST
Updated : Sep 5, 2023, 10:08 am IST
SHARE ARTICLE
Voting begins for Dumri assembly by-election in Jharkhand
Voting begins for Dumri assembly by-election in Jharkhand

डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट शाम पांच बजे तक पड़ेंगे।

गिरिडीह (झारखंड):  झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 373 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जिनमें से लगभग 200 की पहचान नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों के रूप में की गई है। अधिकारी के मुताबिक, डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट शाम पांच बजे तक पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि डुमरी उपचुनाव में 1.44 लाख महिलाओं सहित 2.98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं और वे तीन निर्दलीय सहित कुल छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

अधिकारी के अनुसार, डुमरी में निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ होम गार्ड की तैनाती की गई है। डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। महतो साल 2004 से राज्य विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है, जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी से यशोदा देवी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रही हैं। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मोहम्मद अब्दुल मोबीन रिजवी को टिकट दिया है। अधिकारी के मुताबिक, डुमरी में वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM