कांग्रेस ने मप्र में युवक पर पेशाब घटना को लेकर झारखंड में किया प्रदर्शन, CM चौहान का पुतला फूंका
कांग्रेस ने मप्र में युवक पर पेशाब घटना को लेकर झारखंड में किया प्रदर्शन, CM चौहान का पुतला फूंका
Published : Jul 6, 2023, 11:35 am IST
Updated : Jul 6, 2023, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के भाजपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाते हुए साकची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।.

रांची (संवाददाता) : मध्यप्रदेश राज्य के भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्बर्ट एक्का चौक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों के अंदर इस घिनौनी घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखा। 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कल जो अमानवीय दृश्य आया है, इससे साफ पता चलता है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतने अहंकार में डूब गए हैं। पहले तो अल्पसंख्यकों के साथ ऐसा होता था, लगातार उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ हो रहा है अब मध्यप्रदेश में लगभग 4000 आदिवासियों के साथ अत्यचार और दुर्राचार हुआ है। इस तरह का मामला सामने आया तब बाबूलाल मरांडी जी भाजपा कार्यालय में लड्डू बंटवा रहे थे। खुशियां मनाई जा रही थी कि बाबूलाल मरांडी प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गए हैं। बाबूलाल मरांडी को इतना भी नहीं हुआ कि इस घटना पर निंदा करें। उनके लिए भाजपा का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है लेकिन आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक आमजनता महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना की निंदा देश के सभी दलों के लोगों को करनी चाहिए। आज कंाग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम रखा और मध्यप्रदेश के भ्रष्ट मुख्यमंत्री से मांग किया है कि कुकृत्य अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायें अन्यथा वहां के राज्यपाल और देश के प्रधानमंत्री से मांग करेंगे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा लें।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि जो आदिवासी का अपने-आप को हितैशी कहलाता है, आदिवासियों को तरह-तरह की बात बोलकर बरगलातें। देश देख रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी के माथा पर पिशाब कराया जा रहा है। यह कैसी विडंबना है भाजपा के आदिवासी नेताओं को डूब कर मर जाना चाहिए। 

मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा आदिवासी युवक के उपर पिशाब करना पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है। भाजपा के आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है। 

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सब का साथ की बात करते हैं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता देश के आदिवासियों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे है वो पूरा देश देख रहा है। आदिवासियों का अपमानित और प्रताड़ित किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमा खलखो, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, डॉ एम तौसीफ, राजीव रंजन प्रसाद, सतीष पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, सूर्यकांत शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, अजहर रब्बानी, नेली नाथन, राजेश सिन्हा सन्नी, अमरेन्द्र सिंह, रामाकांत आनंद, सुरेन राम, उज्ज्वल तिवारी, भानू प्रताप बड़ाईक, राजन वर्मा, सलीम खान, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, राजू राम, अजय सिंह, अख्तर अली, गुलाम रब्बानी, उमर खान,  राखी कौर, प्रियदर्शनी, नीतू देवी, रेश्मा परवीन, दिनेश लाल सिन्हा हबीबुल्लाह, दीपक राम,  राजीव प्रकाश चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM