झारखंड : दिल्ली के कारोबारी से चुराई गई करोड़ों रुपये की नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड : दिल्ली के कारोबारी से चुराई गई करोड़ों रुपये की नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Published : Apr 7, 2023, 12:46 pm IST
Updated : Apr 7, 2023, 12:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Stolen cash worth crores recovered from Delhi businessman, accused arrested
Jharkhand: Stolen cash worth crores recovered from Delhi businessman, accused arrested

ये नकदी दिल्ली के करोलबाग इलाके में सोना व्यापारी के पास से चुराई गई थी।

गुमला (झारखंड) : झारखंड के गुमला जिले में पुलिस ने 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दिल्ली में एक कारोबारी से कथित रूप से चुराई गई करीब 6.54 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। गुमला के पुलिस अधीक्षक (SP)  एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बस को रोका और बस से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

SP ने बताया कि जांच के दौरान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में डालटनगंज से राउरकेला जा रही बस के सामान रखने वाले कंपार्टमेंट में पांच बैग में पैसे रखे मिले थे।

हालांकि, दिल्ली के कारोबारी का एक कर्मचारी सहित उसके दो साथी भाग गए। SP ने कहा कि रांची से आयकर विभाग के अधिकारी गुमला पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मशीनों की मदद से बृहस्पतिवार को एक बैंक के अधिकारियों ने 6,53,97,730 रुपये नकदी की गिनती की। ये नकदी दिल्ली के करोलबाग इलाके में सोना व्यापारी के पास से चुराई गई थी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM