Jharkhand News: जिन लोगों ने संघर्ष कर झारखंड बनाया था, उसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपमानित किया: चंपाई सोरेन
Jharkhand News: जिन लोगों ने संघर्ष कर झारखंड बनाया था, उसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपमानित किया: चंपाई सोरेन
Published : Sep 7, 2024, 6:11 pm IST
Updated : Sep 7, 2024, 6:11 pm IST
SHARE ARTICLE
the people who struggled and created Jharkhand were insulted by CM Hemant Soren:Babulal Marandi
the people who struggled and created Jharkhand were insulted by CM Hemant Soren:Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की सफलता के लिए पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है।

जमशेदपुर (संवाददाता): जमशेदपुर महानगर के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाग लेने लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी कार्ययोजना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर में प्रस्तावित जनसभा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सरकारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे, भाजपा की ओर से आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की सफलता के लिए पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है। कहा कि क्षेत्रफल के नजरिये से बिस्टुपुर के गोपाल मैदान में ही सभा की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है।

 उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 सितंबर को कोल्हान सहित पूरे प्रदेश में प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बूथों की बैठकें होगी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर जाएंगे और बूथ समिति के साथ बैठक कर वहां मतदाता सूची और बूथ समिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। किसी का नाम तो नहीं कटा है। अगर नाम कटा है तो इसे जुड़वाना है। अगर किसी का नाम गलत तरीके से जुड़ा है तो यह नाम हटवाना है। कोई नए मतदाता हो हैं तो उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना, मतदाता सूची में अगर कोई गड़बड़ी है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन और पार्टी के वरीय पदाधिकारियों तक दी जाएगी। इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा के झारखंड के सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड में चार प्रमंडल हैं। भाजपा ने संगठनात्मक लिहाज से प्रदेश को छह प्रमंडल में बांटा है। सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जानी है। इस यात्रा के माध्यम से हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों और विफलताओं को जनता के समक्ष रखा जाएगा और प्रदेश में सशक्त भाजपा सरकार बनाने की अपील की जाएगी।

चंपाई सोरेन के भाजपा में आने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो को अपना पूरा जीवन देने वाले नेता जब पार्टी की कार्यशैली और सीएम हेमंत सोरेन की लूटनीति से तंग आकर भाजपा में आ रहे हैं। तो इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके संघर्ष के साथी रहे चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जैसे पुराने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने बहुत उम्मीद के साथ झारखंड अलग राज्य बनाया था। जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो इन्हें उम्मीद थी कि वे झारखंड का भला करेंगे। लेकिन जिस प्रकार से सीएम हेमंत सोरेन राज्य के बिचौलिया, माफिया और भ्रष्टाचारियों के हाथ की कठपुतली बन गए तो ऐसे में उनका मानना था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो झारखंड को बर्बाद होने से कोई नही बचा सकता है। ऐसी स्थिति में एकमात्र पार्टी भाजपा ही विकल्प बचती है जो झारखंड को आदिवासी स्वाभिमान के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा सकती है। झामुमो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैनर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर नहीं लगाई जा रही है। बैनर में इन दिनों हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ही रहती हैं। एक बड़े आदिवासी नेता को बार-बार अपमानित करने और पार्टी को मियां-बीवी की पार्टी बना देने वाले हेमंत सोरेन अब सन्यास लेने के करीब पहुंच गए हैं। 

कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेता रहे मौजूद।

इस दौरान बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर लोकसभा की क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश मंत्री मनोज महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उदय सिंह देव, चंडीचरण साव, संजू पांडेय समेत कोल्हान के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

(For more news apart from the people who struggled and created Jharkhand were insulted by CM Hemant Soren: Champai Soren, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM