Bokaro News: बीएसएल में नई सीज़र लिफ्ट का उद्घाटन
Bokaro News: बीएसएल में नई सीज़र लिफ्ट का उद्घाटन
Published : Sep 7, 2025, 6:58 pm IST
Updated : Sep 7, 2025, 6:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Inauguration of new scissor lift at BSL news in hindi
Inauguration of new scissor lift at BSL news in hindi

सीईडी विभाग के महाप्रबंधक  ए. के. अविनाश, सहायक महाप्रबंधक  ज्योति, पी. मींज, मो. काशिफ, गणेश कुमार,  राहुल रंजन सहित विभाग के अन्य अधिकारी

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज) - बोकारो इस्पात संयंत्र में हाल ही में खरीदी गई आधुनिक हाइड्रोलिक सीज़र लिफ्ट मशीन का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (सीईडी)  शालिग्राम सिंह तथा मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी एवं फायर सर्विसेज) विपिन कृष्ण सरतापे ने किया।

इस अवसर पर सीईडी विभाग के महाप्रबंधक  ए. के. अविनाश, सहायक महाप्रबंधक  ज्योति,  पी. मींज, मो. काशिफ, गणेश कुमार,  राहुल रंजन सहित विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा कर्मी उपस्थित थे। सिविल इंजीनियरिंग विभाग संयंत्र के भीतर विभिन्न रखरखाव कार्यों की जिम्मेदारी निभाता है, जिनमें ऊँचाई पर किए जाने वाले कार्य विशेष हैं।

इमारतों का बाहरी नवीनीकरण, खिड़कियों एवं पाइप लाइनों की मरम्मत, छतों और स्तंभों में गनिटिंग कार्य, तथा सड़क किनारे पेड़ों की टहनियों की छंटाई जैसे कार्य अब तक अस्थायी मचान के सहारे किए जाते थे, जो समय लेने वाले और कर्मियों की सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण थे। इन चुनौतियों को देखते हुए विभाग ने अत्याधुनिक हाइड्रोलिक सीज़र लिफ्ट को अपने उपकरणों में शामिल किया है।

यह लिफ्ट हाइड्रोलिक प्रणाली से संचालित होती है और ऊँचाई पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थिर एवं सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराती है। चारों ओर लगी सुरक्षा रेलिंग कार्य के दौरान गिरने की संभावना को न्यूनतम करती है और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ बनाती है।

(For more news apart from Inauguration of new scissor lift at BSL news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM