Bokaro News: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने नेतृत्व में पुलिस को  मिली बड़ी कामयाबी
Bokaro News: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने नेतृत्व में पुलिस को  मिली बड़ी कामयाबी
Published : Sep 7, 2025, 6:53 pm IST
Updated : Sep 7, 2025, 6:53 pm IST
SHARE ARTICLE
Police got big success under the leadership of Bermo Subdivision Police Officer news in hindi
Police got big success under the leadership of Bermo Subdivision Police Officer news in hindi

गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Bokaro News In Hindi : बोकारो(निर्मल महाराज) बोकारो जिला जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों रवि कुमार खेरवार , अंगरक्षक खेरवार ,कोहिनूर खेरवार ,आशुतोष कुमार उर्फ सन्नी , अभय कुमार साव को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई वस्तुएं भी बरामद कर ली हैं।

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वशिष्ठ नारायण सिंह के कुशल  नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने न केवल बहादुरपुर में चोरी की बात कबूली, बल्कि कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गाँव में भी दो घरों में चोरी की बात स्वीकार की है।

इस छापेमारी दल में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह , जरीडीह अंचल पुलिस निरीक्षक  शैलेन्द्र कुमार सिंह , जरीडीह थाना प्रभारी  विपिन चन्द्र महतो ,कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो ,पेटरवार थाना प्रभारी  राजू कुमार मुण्डा सहित कई पुलिस पदाधिकारी ,कर्मी मौजूद थे । इस तरह के करवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

(For more news apart from Police got big success under the leadership of Bermo Subdivision Police Officer news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM