Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो की बेबी देवी17 हजार वोटों से जीती

खबरे |

खबरे |

Dumri Bypoll Result 2023: डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो की बेबी देवी17 हजार वोटों से जीती
Published : Sep 8, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Sep 8, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
JMM's Baby Devi won from Dumri assembly seat by 17 thousand votes.
JMM's Baby Devi won from Dumri assembly seat by 17 thousand votes.

उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था।

गिरिडीह (झारखंड): गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। 

 झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।

बेबी देवी झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं, जिनकी अप्रैल में मृत्यु होने के कारण डुमरी सीट पर उपचुनाव हुआ है।बेबी देवी ने अपनी जीत को महतो के प्रति 'सच्ची श्रद्धांजलि' करार दिया। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था। कुल 2.98 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने वोट डाले थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM