Ranchi News: बाबूलाल मरांडी बोले रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन
Ranchi News: बाबूलाल मरांडी बोले रीढ़ विहीन मुख्यमंत्री हैं चंपाई सोरेन
Published : Jun 9, 2024, 2:07 pm IST
Updated : Jun 9, 2024, 2:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Babulal Marandi said Champai Soren is spineless CM news in hindi
Babulal Marandi said Champai Soren is spineless CM news in hindi

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कठपुतली मुख्यमंत्री ने आलमगीर आलम के दायित्व वाले विभाग वापस लिए हैं लेकिन मंत्री पद से नहीं हटाया है।

Ranchi News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड ने चंपाई सोरेन जैसा रीढ़विहीन मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। आलमगीर आलम के भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद चंपाई सोरेन उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।

उन्होंने कहा कि कठपुतली मुख्यमंत्री  ने आलमगीर आलम के दायित्व वाले विभाग वापस लिए हैं लेकिन मंत्री पद से नहीं हटाया है।

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल झारखंड की जनता विशेषकर युवाओं के लिए भारी रहे हैं। झारखंड के युवा नौकरी की आस में टकटकी लगाए बैठे रहे लेकिन हेमंत सोरेन ने स्थानीय युवाओं को नियोजन नीति, 60:40, बाहरी-भीतरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों में उलझा कर नौकरियों की सौदेबाजी करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन  के जेल जाने के बाद जनता को आस थी कि चंपाई सोरेन नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएंगे, भ्रष्टाचार को रोकेंगे, अपराधियों पर लगाम कसेंगे लेकिन हुआ इसके ठीक विपरीत।

उन्होंने कहा कि अब जनता तय करे कि ऐसा मुख्यमंत्री किस काम का जो ना तो भ्रष्टाचारियों पर कारवाई करने की हिम्मत रखता हो, ना पेपर लीक माफियाओं को सबक सिखाने की हिम्मत रखता हो, ना ही युवाओं को रोजगार देने की इच्छाशक्ति हो।

(For More News Apart from Babulal Marandi said Champai Soren is spineless CM news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM