Chas News: चास नगर निगम द्वारा बिना पंजीकरण के पांच आर.ओ. जल आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ा

खबरे |

खबरे |

Chas News: चास नगर निगम द्वारा बिना पंजीकरण के पांच आर.ओ. जल आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ा
Published : Aug 9, 2025, 2:21 pm IST
Updated : Aug 9, 2025, 2:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Five RO water files caught without register by Chas Nagar Nigam news in hindi
Five RO water files caught without register by Chas Nagar Nigam news in hindi

उक्त अनधिकृत आपूर्तिकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए  अंतिम बार छोड़ दिया गया, एवं निर्देशित किया गया

Chas, Bokaro News: चास (निर्मल महाराज)-  चास नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित बिना पंजीकरण के आर.ओ. जल संयंत्रों एवं आपूर्तिकर्ताओं के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के अंतर्गत धारा 204 एवं धारा 209 के तहत की गई।इस अभियान के दौरान पाँच  आर.ओ. जल आपूर्तिकर्ताओं को बिना वैध पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस अथवा गुणवत्ता प्रमाणन के जल आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया। ये सभी नगर निगम की अनुमति के बिना जल आपूर्ति कर रहे थे, जो जन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।

उक्त अनधिकृत आपूर्तिकर्ताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए  अंतिम बार छोड़ दिया गया, एवं निर्देशित किया गया कि वे तत्काल नगर निगम से पंजीकरण कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उपकरणों की जब्ती एवं आर्थिक दंड शामिल है। अपर नगर आयुक्त  संजीव कुमार ने बताया कि पेयजल आपूर्ति एक संवेदनशील सेवा है, और इसे निर्धारित गुणवत्ता व वैध लाइसेंस के साथ ही संचालित किया जाना चाहिए। आम जनता से अनुरोध है कि बिना पंजीकरण वाले स्रोत से पानी न लें तथा ऐसे मामलों की जानकारी नगर निगम को दें।

सभी आर.ओ. संयंत्र संचालकों एवं जल आपूर्तिकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे नगर निगम के नियमानुसार आवश्यक पंजीकरण एवं गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करें।

नगर निगम द्वारा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, ताकि नगरवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

(For more news apart from Five RO water files caught without register by Chas Nagar Nigam News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM