झारखंड: जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड: जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Published : Sep 9, 2023, 1:01 pm IST
Updated : Sep 9, 2023, 1:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister Hemant Soren
Chief Minister Hemant Soren

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते नई दिल्ली रवाना होंगे।"

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते शनिवार को दिल्ली जाएंगे। जी20 रात्रिभोज के लिए सोरेन के दिल्ली की यात्रा करने का मतलब यह है कि वह धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए एक बार फिर उपस्थित नहीं होंगे।

इससे पहले, सीएम सोरेन 14 अगस्त और 24 अगस्त को भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। बाद में, ईडी ने उन्हें नौ सितंबर को रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते नयी दिल्ली रवाना होंगे।"

केंद्रीय जांच एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है। रक्षा भूमि सौदे में भू-माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा किया और फर्जी दस्तावेज तैयार किए, जो 1932 से पहले के हैं।

इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन से ईडी ने पिछले साल 18 नवंबर को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM