Jharkhad News: पीएम के रोड शो से पूर्व राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक किया पदयात्रा

खबरे |

खबरे |

Jharkhad News: पीएम के रोड शो से पूर्व राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक किया पदयात्रा
Published : Nov 9, 2024, 3:57 pm IST
Updated : Nov 9, 2024, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Before PM Modi road show Sanjay Seth News In Hindi
Before PM Modi road show Sanjay Seth News In Hindi

रांची से बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप की गई है।

Before PM's road show, Sanjay Seth marched from OTC ground to New Market Chowk News In Hindi: रांची- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रातू रोड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे इसी के निमित्त आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक पदयात्रा कर लोगों से कल प्रधानमंत्री के स्वागत में आने की अपील की.

केंद्रीय  रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा से मिलता रहा है।  अभी विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री 10 नवंबर रविवार को रांची में भव्य रोड शो करेंगे। शाम 4:00 बजे से यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास के क्षेत्र से 20 हजार से अधिक बाइक सवार रांची आएंगे। 

रांची से बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के समीप की गई है। इसके अतिरिक्त पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। 501 ब्राह्मण शंख घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प को अपना आशीर्वाद देंगे। वहीं अलग-अलग स्थान पर, विभिन्न मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। सिख समाज भी पीएम के अभूतपूर्व स्वागत को तैयार है। पूरे रातू रोड के विभिन्न स्थानों पर ढोल ताशा परंपरागत यंत्र वादन सहित भजन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम उनके स्वागत में किए जाएंगे पूरे रातू रोड के लोगों में उत्साह है सभी स्वेटर कल अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत  में लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे पूर्व में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत रांची की जनता ने ऐतिहासिक रूप से किया है। एक बार फिर रांची की जनता और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्सुक और उत्साहित हैं। 

सेठ ने कहा कि रातू रोड के नागरिक स्वतः अपने घरों को सजा रहे हैं। महिलाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई जा रही है कई स्थानों पर प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था हो रही है। रक्षा राज्य मंत्री ने रांची सहित रातू रोड के नागरिकों से यह आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री के स्मृति में यह रोड शो और उनका अभिनंदन ऐतिहासिक हो, इसके लिए हम सभी कार्य करें। 

आज के इस कार्यक्रम में  पडरा मंडल के अध्यक्ष सुबेश पांडे सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे सहित सत्यनारायण सिंह ललित ओझा संजय जयसवाल हरेंद्र सिंह हरविंदर सिंह बेदी सुरेश सिंह ललन सिंह  संजीव चौधरी अंबिका तिवारी अंकित वर्मा बबीता सिंह रेणुका सिंह  मिथिलेश केसरी कुमुद झा शाहिद सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए.

(For more news apart from  Before PM Modi road show Sanjay Seth News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM