Jharkhand News: भाजपा आदिवासियों को डराने धमकाने का काम करती है- हेमंत सोरेन

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: भाजपा आदिवासियों को डराने धमकाने का काम करती है- हेमंत सोरेन
Published : Nov 9, 2024, 7:16 pm IST
Updated : Nov 9, 2024, 7:16 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP works to intimidate tribals - Hemant Soren news In Hindi
BJP works to intimidate tribals - Hemant Soren news In Hindi

असम के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे पिछले एक साल से झारखण्ड में घूम रहे है।

BJP works to intimidate tribals - Hemant Soren news In Hindi:मांडर- झारखण्ड का दुर्भाग्य है कि झारखण्ड राज्य के पहले मुख्यमंत्री ने ओबीसी का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही  मांडर के बूढ़ाखुखरा मैदान में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मौके पर हेमन्त सोरेन ने कहा आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकार की बात करने वाले नेता बंधु तिर्की को भाजपा ने सुनियोजित तरीके से चुनाव लडने से रोक दिया। 

भाजपा हमें डराने धमकाने का काम करती है
हेमन्त ने कहा भाजपा आदिवासियों को डराने धमकाने का काम करती है, लेकिन झारखण्ड के आदिवासियों के तरकश से कभी तीर खत्म नहीं होता है।झारखण्ड में एक तरफ बड़ी बड़ी फौज खड़ी है, वहीं दूसरी तरफ गरीब, दलित, मूलवासी और आदिवासी अपने स्वाभिमान की लड़ाई के लिए खड़ा हैं। 

असम के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वे पिछले एक साल से झारखण्ड में घूम रहे है। ऐसा लगता है कि इसने झारखण्ड सरकार को गिराने का सुपारी ले रखी है। असम में आदिवासी महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, इस पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री क्यों नहीं बोलते। उन्होंने मईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी योजना और केसीसी ऋण माफी योजना की चर्चा की और कहा कि गठबंधन सरकार हमेशा से  आदिवासियों और मूलवासियों के हित को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष किया है और हमेशा करता रहेगा।


(For more news apart from BJP works to intimidate tribals - Hemant Soren news In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM