64 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR , आरोपी गिरफ्तार
64 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR , आरोपी गिरफ्तार
Published : Mar 10, 2023, 4:39 pm IST
Updated : Mar 10, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Three FIR accused arrested for murder of 64 year old woman
Three FIR accused arrested for murder of 64 year old woman

विवाद के दौरान पुत्र को छुड़ाने के लिए गई वृद्ध को धक्का दिए जाने पर गिरने से हुई मौत

Ranchi: जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर नीमा गांव में गत 7 मार्च को 64 वर्षीय  बुच्ची देवी नामक एक वृद्ध महिला की हत्या के आरोप में पुलिस  ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सुभाष मंडल, रंजीत मंडल और पप्पू मंडल है जो बलबड्डा थाना क्षेत्र के नीमा गांव का ही रहने वाला है ।उन्होंने बताया कि घटना को लेकर मृतका के पुत्र मुरारी सिंह के लिखित आवेदन पर बलबद्दा थाना कांड संख्या 24/ 2023 दिनांक 8 मार्च 2023 सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

वृद्धा की मौत का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि घटना के दिन मृतका के पुत्र मुरारी सिंह एवं प्राथमिक अभियुक्त अभियुक्तों के बीच खाने पीने को लेकर विवाद हुआ था । जिसके कारण अभियुक्तों के द्वारा मृतका के पुत्र मुरारी सिंह के साथ मारपीट की जा रही थी। इसी क्रम में मृतका पुत्र को बचाने के लिए गई तो अभियुक्तों के द्वारा मृतका को धक्का दे दिया गया जिससे वह गिर गई और उसकी मौत हो गई।
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के अनुसंधान को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसएस तिवारी के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया था ।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM