Jharkhand: हजारीबाग हिंसा में 271 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

Jharkhand: हजारीबाग हिंसा में 271 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Oct 10, 2023, 10:41 am IST
Updated : Oct 10, 2023, 10:41 am IST
SHARE ARTICLE
Case registered against 271 people in Hazaribagh violence in Jharkhand
Case registered against 271 people in Hazaribagh violence in Jharkhand

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में सोमवार को 271 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा कि घटना रविवार रात पेलावल इलाके में उस समय हुई जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भरी बस रांची में एक कार्यक्रम से लौट रही थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही बस एक मस्जिद के पास रुकी तो उन्होंने कथित तौर पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए और कुछ आपत्तिजनक नारे भी लगाए। इसके बाद कथित तौर पर भीड़ ने बस को निशाना बनाकर पथराव किया। उन्होंने बताया कि हिंसा में बजरंग दल के कम से कम 10 कार्यकर्ता घायल हो गए।

चोथे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पेलावल थाने में 271 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें 71 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि बाकी अज्ञात हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस इलाके में गश्त कर रही है।.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि सरकार हिंसा शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Location: India, Jharkhand, Hazaribag

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM