मुख्यमंत्री हेमन्त की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री हेमन्त की अध्यक्षता में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न
Published : Jan 11, 2023, 12:28 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
The meeting of the governing body related to the Kovid-19 pandemic fund was held under the chairmanship of Chief Minister Hemant.
The meeting of the governing body related to the Kovid-19 pandemic fund was held under the chairmanship of Chief Minister Hemant.

इस अवसर पर मंत्री  रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त  अरुण कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रांची (संवादाता): मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 1 अरब 14 करोड़ 5 लाख 97 हजार 600 रुपए उपलब्ध करायी जाएगी।

इसी प्रकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के द्वारा कोविड-19 के प्रथम लहर में "मुख्यमंत्री दीदी किचन" के संचालन हेतु भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, झारखंड रांची के निधि से कुल 38 करोड़ 74 लाख 72 हजार 72 रुपए उपलब्ध कराए जाने की सहमति दी गई।

इस अवसर पर मंत्री  रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त  अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग  अजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM