Jharkhand News: ईएसएल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित पहल उत्सव का आयोजन

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: ईएसएल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित पहल उत्सव का आयोजन
Published : Jun 11, 2025, 5:56 pm IST
Updated : Jun 11, 2025, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
ESL organizes Green Initiatives Festival on World Environment Day news in hindi
ESL organizes Green Initiatives Festival on World Environment Day news in hindi

इस जागरूकता सप्ताह के दौरान 400 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

Jharkhand News In Hindi: बोकारो-वेदांता लिमिटेड की सहायक कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम का संदेश दिया। इस अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना और टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ना है।

इस जागरूकता सप्ताह के दौरान 400 से अधिक कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इनमें शामिल थीं-जागरूकता सत्र, ऑफलाइन क्विज़, पिक्शनरी गेम्स और ‘इकोबिट्स’ श्रृंखला, जिसमें रोज़ाना छोटे-छोटे हरित उपायों की जानकारी दी गई।

सामुदायिक स्तर पर ईएसएल द्वारा समर्थित तीरंदाजी स्कूलों में 50 से अधिक बच्चों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और टिकाऊ विकल्पों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, बेस्ट एनवायरनमेंट इनिशिएटिव अवॉर्ड्स के तहत विभागीय और व्यक्तिगत श्रेणियों में पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

20 से अधिक पोस्टर प्रविष्टियों ने संदेश को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। हफ्ते भर के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  वृक्षारोपण अभियान रहेगा जिसमें संयंत्र और सीएसआर साइटों पर 550 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

(For more news apart from ESL organizes Green Initiatives Festival on World Environment Day news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM