Bokaro News: ट्रक की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत, लोगों ने किया जाम
Bokaro News: ट्रक की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत, लोगों ने किया जाम
Published : Sep 11, 2025, 1:03 pm IST
Updated : Sep 11, 2025, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Husband and wife died after being hit by a truck Bokaro News In Hindi
Husband and wife died after being hit by a truck Bokaro News In Hindi

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन और एसडीएम मौके पर आकर समाधान का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज) - बोकारो जिला  के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट के पास ट्रक की चपेट में आने से बालीडीह के गोडाबाली गांव निवासी  बाइक सवार संजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी सोनी देवी की मौत हो गई।

हादसे के बाद रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बियाडा प्रबंधन और प्रशासन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार महीने में 3-4 सड़क हादसे इसी स्थान पर हो चुका है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि   वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जाए।प्लांट जाने के लिए अलग सड़क का निर्माण किया जाए।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रबंधन और एसडीएम मौके पर आकर समाधान का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक सड़क जाम जारी रहेगा।थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग की जानकारी वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टर को बुलाया गया है ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जा सके। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

(For more news apart from Husband and wife died after being hit by a truck Bokaro news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM