Bokaro News: सड़क पर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कैसे दें?, कार्यक्रम में दी गई जानकारी

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: सड़क पर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कैसे दें?, कार्यक्रम में दी गई जानकारी
Published : Sep 11, 2025, 7:08 pm IST
Updated : Sep 11, 2025, 7:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Taught the tricks to treat a person injured in a road accident news in hindi
Taught the tricks to treat a person injured in a road accident news in hindi

यह कार्यक्रम चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा के आदेशानुसार किया गया

Bokaro News In Hindi: बोकारो (निर्मल महाराज)- बोकारो जिला के  चंद्रा मोड़ स्थित चंद्रा इण्टर कॉलेज में सिविल डिफेंस के ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं यातायात नियमों तथा प्राथमिक चिकित्सा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  किया गया।

यह कार्यक्रम चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा के आदेशानुसार किया गया, जिसका उद्घाटन सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन डॉक्टर एस पी एवं कॉलेज के प्राचार्य बादल चन्द्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सियालजोरी थाना प्रभारी सुकरू उरांव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा एफआईआर एवं बाल अपराध न हो इस बारे मे जानकारी दी, तथा सिविल डिफेंस के जय प्रकाश सिंह ने यातायात नियमों को विस्तार से बताया और हेलमेट पहनने के सही तरीकों की जानकारी दी।

वहीं यातायात पुलिस पदाधिकारी  नागेंद्र दुबे ने हेलमेट नहीं लगाने वाले को एवं चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट नही लगाने वाले के लिए निर्धारित दंड से अवगत कराया। राज्य प्रशिक्षण पदाधिकारी सह डिविजनल वार्डन डॉक्टर एस पी वर्मा ने सिविल डिफेंस सिस्टम के कार्य प्रणाली को समझाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को ईलाज करने के गुर सिखाए, जिसमें मुख्य रूप से आपातकालीन रोगी ढोने का शय्या ( स्ट्रेचर) बनाने के विभिन्न तरीकों को प्रायोगिक रूप से समझाया एवं इस्तेमाल करने की कला को दिखाया।

कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी  मदन मोहन झा ने विद्यालय परिवार के सदस्यों को इस संस्था जे जुड़कर मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सिविल डिफेंस के डिप्टी डिविजनल वार्डन डॉक्टर निशांत, चास के गगन बाउरी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

(For more news apart from Taught the tricks to treat a person injured in a road accident news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM