झारखंड: 325 ब्लॉक स्तरीय मॉडल स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा

खबरे |

खबरे |

झारखंड: 325 ब्लॉक स्तरीय मॉडल स्कूलों में व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा
Published : Jan 12, 2023, 7:11 pm IST
Updated : Jan 12, 2023, 7:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand: Vocational training to be started in 325 block level model schools
Jharkhand: Vocational training to be started in 325 block level model schools

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है और मार्च से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसे शुरू किया जाएगा।

रांची : झारखंड सरकार ने रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए 325 ब्लॉक-स्तरीय मॉडल स्कूलों में छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण राज्य भर के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है और मार्च से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसे शुरू किया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार पहल के तहत, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाओं, परिधान और शृंगार (मेक-अप) और ‘होम फर्निशिंग’, मीडिया और मनोरंजन, पर्यटन और आतिथ्य, सौंदर्य और कल्याण, बहु-कौशल, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर तथा खुदरा और स्वास्थ्य सेवा जैसे 11 ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “राज्य स्तरीय प्रतिष्ठानों और संबंधित व्यापार से जुड़े संस्थानों में औद्योगिक क्षेत्र के दौरे के माध्यम से काम के दौरान (ऑन-जॉब) प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है ताकि छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें।”

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM