Jharkhand News: भाजपा ने CM सोरेन से झारखंड में 22 जनवरी को ‘शुष्क दिवस’ घोषित करने का किया आग्रह

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: भाजपा ने CM सोरेन से झारखंड में 22 जनवरी को ‘शुष्क दिवस’ घोषित करने का किया आग्रह
Published : Jan 12, 2024, 4:18 pm IST
Updated : Jan 12, 2024, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP urges CM Soren to declare January 22 as 'dry day' in Jharkhand
BJP urges CM Soren to declare January 22 as 'dry day' in Jharkhand

भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ने कहा, ‘‘राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में एक भव्य समारोह आयोजित...

BJP urges CM Soren to declare January 22 as 'dry day' in Jharkhand News In Hindi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को झारखंड सरकार से अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को ‘‘शुष्क दिवस’’ घोषित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के चलते उस दिन शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें : Captain Miller Movie Real Story In Hindi: जानें कौन है कैप्टन मिलर? जिसकी कहानी बताती है धनुष की फिल्म

भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ने कहा, ‘‘राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। भगवान राम को मर्यादा पुरूषोत्तम और एक आदर्श पुरुष के रूप में जाना जाता है... वह 14 साल तक वनवास में थे...जब भी संस्कृति और अच्छे आचरण की बात होती है तो हम भगवान राम को याद करते हैं।’’

प्रकाश ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है, ‘‘मैं आपसे 22 जनवरी को झारखंड में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करता हूं।’’ इससे पहले, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम 22 जनवरी को ‘‘शुष्क दिवस’’ ​​घोषित कर चुके हैं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM