संसद संजय सेठ ने सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
संसद संजय सेठ ने सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कई केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
Published : Apr 14, 2023, 5:04 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Parliament Sanjay Seth held a press conference
Parliament Sanjay Seth held a press conference

अभी तक कुल 1100 से अधिक लोगों ने महोत्सव में भाग लेने के लिए आवेदन दिया है।

रांची (राजेश चौधरी) : सांसद संजय सेठ ने  सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर आज  पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में पद्मश्री मुकुंद नायक, पूर्व राज्यसभा सांसद  अजय मारू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पत्रकारों को महोत्सव की जानकारी देते हुए सांसद ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस महोत्सव में रुचि दिखाई है। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय इस महोत्सव में रांची, हटिया, सिल्ली, खिजरी, ईचागढ़ और कांके विधानसभा क्षेत्र से प्रतिभागी भाग लेंगे। सांसद ने बताया कि नवोदित कलाकार और प्रतिभागियों की उत्सुकता और उत्साह को देखते हुए प्रविष्टि की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है। अभी तक कुल 1100 से अधिक लोगों ने महोत्सव में भाग लेने के लिए आवेदन दिया है।

सांसद ने यह भी बताया कि इस महोत्सव में उद्घाटन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री  अर्जुन मुंडा मौजूद रहेंगे। वही दूसरे दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी और  रघुवर दास की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में रहेगी। महोत्सव के समापन के अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा एवं खेलकूद मंत्री  अनुराग ठाकुर और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहेंगी।

सांसद  सेठ ने बताया कि सांस्कृतिक महोत्सव में 10 विधाओं की प्रतियोगिता होगी, जिसमें नवोदित कलाकार अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता के अलावे प्रतिदिन शाम में झारखंड के प्रमुख कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति भी दी जाएगी। सेठ ने बताया कि महोत्सव में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, अनेकता में एकता, गुरु शिष्य परंपरा, स्वतंत्रता सेनानी, वसुधैव कुटुंबकम, तकनीकी नवाचार, प्राकृतिक खेती से जुड़े थीम पर भी प्रस्तुति प्रतियोगिता होगी।

पद्मश्री मुकुंद नायक ने इस कार्यक्रम को अनूठा कार्यक्रम बताया और कहा कि यह पहला मौका है, जब कला और कलाकारों के प्रति किसी सांसद ने प्रेम दिखाया है, अपनी रुचि दिखाइ है। उन्होंने कहा कि महोत्सव झारखंड के लिए ऐतिहासिक महोत्सव होगा।

पूर्व सांसद राज्यसभा  अजय मारू ने महोत्सव की तैयारियों व अन्य विषयों की जानकारी दी। लगभग 1000 से अधिक पुरस्कार प्रतिभागियों को दिए जाएंगे। इस महोत्सव पर पूरे देश की नजर है। यह महोत्सव सिर्फ रांची लोकसभा क्षेत्र का महोत्सव न होकर पूरे देश का महोत्सव बने, राष्ट्रीय पटल पर अमिट  छाप बनाए, इस दिशा में हम और हमारी पूरी टीम काम कर रही है।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM