Jharkhand News: न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, धनशोधन मामले में हुए थे गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, धनशोधन मामले में हुए थे गिरफ्तार
Published : Feb 15, 2024, 6:01 pm IST
Updated : Feb 15, 2024, 6:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand News Former CM Hemant Soren sent to judicial custody in money laundering case
Jharkhand News Former CM Hemant Soren sent to judicial custody in money laundering case

प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) ने 31 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था।

Jharkhand News: रांची में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ईडी की हिरासत में थे।

पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “हेमंत सोरेन को आज विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।”

सोरेन को अदालत से रांची के होटवार में स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ले जाया गया। प्रवर्तन निदेशालाय (ईडी) ने 31 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार किया था। दो फरवरी को, अदालत ने सोरेन को पांच दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है।

(For more Punjabi news apart from  Hemant Soren sent to judicial custody in money laundering case, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM