झारखंड में पलायन व बेरोजगारी बड़ी समस्या, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास जारी : राज्यपाल

खबरे |

खबरे |

झारखंड में पलायन व बेरोजगारी बड़ी समस्या, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास जारी : राज्यपाल
Published : Aug 15, 2023, 5:51 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

राधाकृष्णन ने कहा, “झारखंड में बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्या रही है।

रांची: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि बेरोजगारी और पलायन राज्य की दोहरी समस्याएं हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुआयामी प्रयास जारी हैं।

राज्य की दूसरी राजधानी दुमका में तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास झारखंड के सुदूर कोने में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राधाकृष्णन ने कहा, “झारखंड में बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्या रही है। हम रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार ने करीब 38,000 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अनुरोधपत्र भेजा है, जिसमें से 36,000 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित हो चुका है।”

झारखंड की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी के गांवों में रहने का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अपनी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। उसके द्वारा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM