झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा
Published : Jun 16, 2023, 6:36 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मुन्ना सिंह ने कहा कि आज हम अपने घर में वापस लौटकर खुशी महसूस कर रहे हैं।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आहूत कार्यक्रम आ अब लौट चलें के नीहित आज प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश् ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड विकास मोर्चा के हजारीबाग के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा, जिसमें हजारीबाग प्रखंड के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, आदि शामिल थे। 

इस अवसर पर हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला प्रभारी अजय सिंह, महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, गजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, जय शंकर पाठक, राजेश सिन्हा सिन्नी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तमाम नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में माला पहनाकर और कांग्रेस का पट्टा देकर स्वागत किया और कहा कि आज बहुत ही खुशी का पल है कि सैकड़ो युवा और जनप्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि राहुल जी की भारत जोड़ो पदयात्रा देश को एक नई दिशा और दशा  दे रहा है। यह उसी का परिणाम है कि युवाओं का झुकाव कांग्रेस के प्रति बढ़ा। आज जिस प्रकार रोजगार के नाम पर मोदी सरकार नौ सालों से युवाओं को ढग रही थी तो अब देश के युवा जाग गए हैं और जब जब युवा जागृत होता है तब तब सत्ता परिवर्तन होता है और आज युवाओं की भीड़ बताती है 2024 मोदी सरकार की हार का आगाज है। 

मुन्ना सिंह ने कहा कि आज हम अपने घर में वापस लौटकर खुशी महसूस कर रहे हैं। राजेश ठाकुर का सशक्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ उनका प्यार हमें कांग्रेस का दामन थामने को विवश किया। हम पूर्णरूपेन कांग्रेस पार्टी की सेवा बिना किसी स्वार्थ के करेंगे। पार्टी जहां चाहे, जिस काम में चाहे मुझे लगा सकती है मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहूंूगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में सर्वश्री गणेश मेहता, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य- मुकेश कुमार, मुन्ना मेहता, निलम देवी, सुरेश प्रसाद, ओम प्रकाश देव, बंसत रविदास, राजेन्द्र मेहता, उपप्रमुख हजारीबाग सदर- रविकांत सिंह, मो अखलाख-मुखिया कटकमसांडी, मो इम्तियाज आलम-मुखिय सदर, लडहन राम, पवन कुमार दव, गणेश बैठा, जीतू यादव, अनिता देवी, डॉ प्रदीप, अधिवक्ता सतीश, राजेन्द्र , सुरेश प्रसाद, बंसत कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM