Bokaro Naxalite Encounter News: सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक  ईनामी नक्सली व एक अज्ञात को किया ढेर

खबरे |

खबरे |

Bokaro Naxalite Encounter News: सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक  ईनामी नक्सली व एक अज्ञात को किया ढेर
Published : Jul 16, 2025, 3:34 pm IST
Updated : Jul 16, 2025, 6:34 pm IST
SHARE ARTICLE
During search operation, police killed a reward carrying Naxalite news in hindi
During search operation, police killed a reward carrying Naxalite news in hindi

जिले में नक्सलवाद अब  अंतिम पड़ाव पर : पुलिस अधीक्षक

Bokaro Naxalite Encounter News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज) पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार नक्सलियों के विरोध चलाए गए सर्च अभियान में  पुलिस ने  पांच लाख ईनामी नक्सली कुंवर मांझी और एक अज्ञात व्यक्ति को ढेर कर दिया।

वहीं एक कोबरा जवान, प्राणेश्वर कोच शहीद हो गए। उक्त जानकारी बुधवार को  बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि लुगू पहाड़ की तलहटी में नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही हैं।

सूचना मिलते ही बोकारो पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरु किया। इसी दौरान बुधवार तड़के नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी की और फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।  पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई किये जाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है।

प्राप्त निर्देश के आलोक में नक्सलियों के विरूद्व संघन अभियान, एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा हैं। बीते मंगलवार को सूचना प्राप्त हुई कि गोमिया थानान्तर्गत बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता सहदेव सोरेन उर्फ अनुज उर्फ परवेश सोरेन सीसीएम एवं बिरसेन उर्फ चंचल उर्फ रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ काना एसएसी, सदस्य के सशस्त्र दस्ता द्वारा कोई बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में है।

उक्त सूचना के आधार पर संयुक्त बलों कोबरा-209 बटालियन एवं बोकारो पुलिस के द्वारा बोकारो जिला के गोमिया थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में एक विशेष संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। बुधवार को सुबह करीब  6  से 6:30 बजे  के बीच 10-15 माओवादियों के दस्ते जिसके  द्वारा अंधाधुध पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी के द्वारा फायरिंग किया गया।

फायरिंग बन्द होने के पश्चात् सर्च किया गया। सर्च के दौरान एक व्यक्ति नक्सली वर्दी पहने हुए एवं एक सादे लिबास पहने व्यक्ति का शव पाया गया। शव का पहचान किया गया तो नक्सली वर्दी पहने व्यक्ति का पहचान कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ  करमा मांझी, जो ग्राम बिरहोरडेरा, गोमिया थाना  का निवासी था  जो पाँच लाख इनामी नक्सली के रूप में हुई एवं सादे लिबास में बरामद शव अज्ञात व्यक्ति का होना प्रतीत हो रहा है। अज्ञात व्यक्ति का पहचान करने के लिए पुलिस प्रशासन जुट गई है  उल्लेखनीय है कि मृत नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी एवं उक्त दस्ता के अन्य सदस्य 21 अप्रैल  को नक्सली एवं पुलिस मुठभेड के दौरान भी शामिल थे। इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के एक जवान प्रानेश्वर कोच  को गोली लगने से शहीद हो गया है।  खबर लिखे जाने तक  सर्च अभियान जारी था ।

घटना स्थल से एक एके-47 राईफल, एक एके-47 मैगजीन (राउण्ड के साथ) व अन्य दैनिक सामग्री जैसे टेंट, बर्तन, चादर आदि बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  नक्सल के खिलाफ ऑपरेशन जारी है और जल्द ही बोकारो जिला नक्सल फ्री जोन हो जाएगा। जिले में नक्सल सोने अंतिम पड़ाव पर है और वो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा हैं।

(For More News Apart From During search operation, police killed a reward carrying Naxalite News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM