Bokaro News: उपायुक्त ने डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति के साथ की बैठक

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: उपायुक्त ने डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति के साथ की बैठक
Published : Sep 16, 2025, 5:17 pm IST
Updated : Sep 16, 2025, 5:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Deputy Commissioner held a meeting of DMFT Management Committee news in hindi
Deputy Commissioner held a meeting of DMFT Management Committee news in hindi

इस संबंध में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार को आवश्यक आदेश प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया।

Bokaro News In Hindi: बोकारो(निर्मल महाराज) -  जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की प्रबंधकीय समिति की बैठक उपायुक्त  अजयनाथ झा ने गोपनीय कार्यालय कक्ष में किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक  हरिवंदर सिंह, उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार, वन प्रमंडल पदाधिकारी  संदीप शिंदे, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी कोषांग  प्रभाष दत्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम एवं जिला खनन पदाधिकारी  रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डी.एम.एफ.टी मद से होने वाले व्यय की प्राथमिकता तय की जायेगी। इस क्रम में खनन प्रभावित क्षेत्र को लाल क्षेत्र  एवं सामान्य क्षेत्र को नारंगी क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत कर कार्यान्वयन किया जायेगा।बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक डी.एम.एफ.टी मद से किए गए कार्यों का महालेखा परीक्षक  द्वारा अंकेक्षण कराया जाएगा।

इस संबंध में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार को आवश्यक आदेश प्राप्त करने हेतु अधिकृत किया गया। डी.एम.एफ.टी मद से संचालित और पूर्ण योजनाओं की भौतिक जांच कराने हेतु 4 अलग-अलग दल गठित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें भौतिक निरीक्षण दल, प्रक्रियागत कार्य दल, तकनीकी मानक दल एवं सामाजिक लेखा परीक्षण दल गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि डी.एम.एफ.टी शाखा के अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए शाखा में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाया जायेगा, सभी अभिलेखों का संरक्षण करने, इस कार्य के लिए एक दल गठित करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया, कार्य में सहयोग हेतु जिला योजना पदाधिकारी राज कुमार शर्मा को नामित किया गया।

उक्त सभी कार्य को एक सप्ताह की समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। समिति के सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया है कि  न्यायालयों में लंबित एवं भावी वादों के समुचित संचालन हेतु डी.एम.एफ.टी. की ओर से एक विधिक परामर्शदाता  का सहयोग लिया जायेगा।

(For more news apart from Deputy Commissioner held a meeting of DMFT Management Committee news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM