Jharkhand News: 'भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जनों के साथ' अभियान की शुरुआत आज पूरे राज्य में शुरू

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: 'भारत जोड़ो यात्रा की बात आम जनों के साथ' अभियान की शुरुआत आज पूरे राज्य में शुरू
Published : Jul 17, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Jul 17, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आज से शुरू हुए इस अभियान लगातार चालू रहेगा और यह 5 सितंबर को इस अभियान की समाप्ति की जाएगी .

रांची (संवाददाता) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर इसी क्रम में मेदांता अस्पताल के बरिये सलाहकार डॉक्टर सईद अहमद अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्र, अनवर अंसारी, सहित अन्य प्रमुख लोगों के साथ मुलाकात कर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर चर्चा की.  इस अभियान के तहत कांग्रेस के पदाधिकारी लोगों से उनके घरों में जाकर मिले.  पुराने कांग्रेस के लोगों, अपने अपने मोहल्ले में रहने वाले आमजन से, मजदूरों से मिलकर देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की . 

आज से शुरू हुए इस अभियान लगातार चालू रहेगा और यह 5 सितंबर को इस अभियान की समाप्ति की जाएगी . इस अभियान के तहत लोग प्रत्येक दिन लोगों से मुलाकात करेंगे अपने अपने मोहल्ले में अपने अपने क्षेत्र में लोग यह अभियान लगातार चलाते रहेंगे . 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार के द्वारा लगातार समाज में नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है . धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करने की साजिश रची जा रही है. ऐसे में यह अभियान मोहब्बत पैदा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा . इस अभियान के जरिए हम समाज के हर तबके के लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जानने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे और प्यार का पैगाम देने का भी करेंगे.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM