Ranchi News: झारखंड की दशा को हिमाचल जैसा नहीं होने देना है- जयराम ठाकुर
Ranchi News: झारखंड की दशा को हिमाचल जैसा नहीं होने देना है- जयराम ठाकुर
Published : Nov 17, 2024, 5:36 pm IST
Updated : Nov 17, 2024, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand condition should not be allowed Himachal Jairam Thakur news in hindi
Jharkhand condition should not be allowed Himachal Jairam Thakur news in hindi

‘हिमाचल में जो वायदे किए, उन्ही को झारखंड में दोहरा रही कांग्रेस’




 

Ranchi News In Hindi: रांची, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भाजपा मीडिया सेंटर में  प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक मौजूद रहे। प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर ने कांग्रेस की कथनी और करनी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपनी झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की। अब अपने किए गए वादों और गारंटी के विपरीत काम करना शुरु कर दिया है।

ठाकुर ने कहा कि, हिमाचल में कांग्रेस ने 10 गांरटी दी थी, लेकिन दो साल हो गए है अभी तक कंग्रेस ने अपनी एक भी गांरटी पूरी नही की है, उनकी सारी गारंटी धरी की धरी रह गई। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो वादे किए थे, अब वैसे ही वादों को झारखड में दोहराया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस के वादों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया था। लेकिन हिमाचल प्रदेश में 2 साल बीत गए महिलाओं-बहनों से जो वादा किया था उनको 1500 सौ रुपये हर महीने नहीं मिले। कांग्रेस ने वादा किया था कि 5 साल में 5 लाख युवाओं को नौकरियां देंगे, हर साल 1 लाख नौकरियां दी जाएगी। लेकिन सत्ता में आते ही नौकरी देने की बजाय पद ही खत्म कर दिए गए।

झूठी गारंटी देकर हिमाचल में सत्ता हासिल की, अब झारखंड में झूठे वादे कर रही कांग्रेस

उन्होेंने कहा कि कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार जो 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही थी उसको भी बंद कर दिया है। कांग्रेस ने वादा किया था, गाय का दूध 80 रुपए और भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर खरीदेंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद मुकर गए। कांग्रेस की सरकार के हिमाचल में 2 साल पूरे होने वाले है, लोन पर लोन लिए जा रहे हैं।  हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों  को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। ऐसा हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ है, कांग्रेस की झुठी गारंटी अब पूरे देश में उजागर हो चुकी है।

 ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र जाकर कह रहे हैं कि हिमाचल में हमने सारी गारंटी पूरी की है, लेकिन वहां कोई बदलाव नही हुआ। झारखंड में भी कांग्रेस के नेता प्रचार के दौरान बोल रहे है कि हमने हिमाचल प्रदेश में अपनी सभी गारंटी पूरी की है। कांग्रेस ने हरियाणा में भी झूठे वादे करके सत्ता में आने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। जो हालात हिमाचल के कांग्रेस सरकार ने किए वो कम से कम झारखंड में न हो यह हम जनता से निवेदन है। झारखंड में जो गठबंधन की सरकार चल रही है, उसके भ्रष्टाचार के उदाहरण पूरे देश में दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, 350 करोड़ रुपए एक सांसद के घर से और अन्य अधिकारियों के घर से पैसे बरामद होना, सत्ता में रहते एक मुख्यमंत्री का जेल चले जाना और फिर बाहर आकर जनता से सरकार बनाने की अपील करता है। लेकिन झारखंड की जनता ने तय कर लिया है, प्रदेश में एनडीए-भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घुसपैठियों का मुद्दा उठाया है, उसको लेकर सरकार बनते ही उचित फैसले लिए जाएंगे। लेकिन इंडी गठबंधन घुसपैठियों को लेकर सारी सुविधांए देने की बात कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनने जा रही है।

संबोधन के पूर्व ठाकुर ने मीडिया साथियों के समक्ष प्रोजेक्टर द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार  की नाकामियों को दिखाया।

(For more news apart from Jharkhand condition should not be allowed Himachal Jairam Thakur News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM