Jharkhand News: झारखंड की जनता हिमंता विस्वा सरमा को राजनीतिक मोक्ष दिलाएगी - सोनाल शांति
Jharkhand News: झारखंड की जनता हिमंता विस्वा सरमा को राजनीतिक मोक्ष दिलाएगी - सोनाल शांति
Published : Nov 17, 2024, 6:19 pm IST
Updated : Nov 17, 2024, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand People Will Provide Political Salvation To Himanta Viswa Sarma News In Hindi
Jharkhand People Will Provide Political Salvation To Himanta Viswa Sarma News In Hindi

जनता झारखंड की सत्ता झारखंडी सपूत के हाथों में ही सौंपेगी जो झारखंडियों से भावनात्मक लगाव रखते हुए उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Jharkhand News In Hindi: रांची, हिमंता विस्वा सरमा अपने बोल वचन से झारखंड में भाजपा का राजनीतिक अंतिम संस्कार कराकर वापस लौट जाएगी उक्त बाते प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के संबंध में दिए गए बयान पर दिया। उन्होंने कहा कि चार महीनो से पूरे झारखंड में घूम कर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता विस्वा सरमा ने भाजपा को रसातल में मिला दिया है और अपने उलूल जुलुल बयानों से उन्होंने झारखंडियों की आंखें खोल दी है।

झारखंड के लोगों ने चुनाव के दौरान यह देख लिया है कि महागठबंधन सरकार विकास की सोच के साथ चुनावी मैदान में है और भाजपा धार्मिक चश्मे से जनता को पूरा झारखंड दिखा रही है। धर्म आधारित सारे एजेंडो के समाप्त होने के बाद अब व्यक्तिगत बदजुबानी पर हिमंता बिस्वा सरमा उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आतंकवाद के एजेंडे के तहत भाजपा समुदायों को आपस में लड़ा कर झारखंड की सत्ता चाहती है लेकिन जनता असम के स्तरहींन मुख्यमंत्री को झारखंड में तरजीह नहीं दे रही है जिससे वह बौखलाहट में है।

जनता झारखंड की सत्ता झारखंडी सपूत के हाथों में ही सौंपेगी जो झारखंडियों से भावनात्मक लगाव रखते हुए उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। घुसपैठ का मुद्दा लगातार हिमंता विस्वा सरमा झारखंड में उठा रहे हैं जबकि असली घुसपैठिया तो हिमंता विस्वा ही है जिस तरह घुसपैठिये किसी राज्य यह देश को अशांत करने के लिए एजेंडो पर काम करते हैं उसी तरह हिमंता विस्वा सरमा भी झारखंड में एजेंडों के सहारे आग लगाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं लेकिन डर के वजह से अभी तक किसी को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर भाजपा ने चुनाव नहीं लड़ा। महागठबंधन श्री हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में आगे कर चुनाव लड़ रहा है अगर भाजपा में हिम्मत है तो अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को जनता के सामने पेश करे।

हकीकत यह है कि भाजपा का झारखंड में राजनीतिक वजूद समाप्त हो चुका है। अपने नेताओं की हार को बचाने की कोशिश में ही भाजपा नेताओं का समय खर्च हो रहा है लेकिन पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी बीजेपी झारखंड की जमीन से उखड़ जाएगी।

(For more news apart from Jharkhand People Will Provide Political Salvation To Himanta Viswa Sarma News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM