मुख्यमंत्री ने गिरिडीह में धनवार डोरंडा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया

खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री ने गिरिडीह में धनवार डोरंडा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण
Published : Jan 18, 2023, 4:59 pm IST
Updated : Jan 18, 2023, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
The Chief Minister inspected the health sub-centre at Dhanwar Doranda in Giridih.
The Chief Minister inspected the health sub-centre at Dhanwar Doranda in Giridih.

राज्य के विकास में हम सब को साथ मिलकर बिना किसी भेद भाव के अपना योगदान देना होगा। वे आज गिरिडीह जिला का परिभ्रमण कर रहे थे।

गिरिडीह (राजेश चौधरी) : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि कई जिलों से होते हुए आज कोडरमा और गिरिडीह जिला में हो रहे कार्यों की समीक्षा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ गरीबों, जरूरतमंदों, वंचितों, किसानों, मजदूरों,  दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार के लिए कार्य कर रही है। हम सभी को साथ मिलकर राज्य की उन्नति के लिए कार्य करना है। कोई अकेले राज्य को आगे नहीं बढ़ा सकता । राज्य के विकास में हम सब को साथ मिलकर बिना किसी भेद भाव के अपना योगदान देना होगा। वे आज गिरिडीह जिला का परिभ्रमण कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गिरिडीह के खोरिमहुआ, जमुआ, तेलोडीह, पचंबा, आदि स्थानों पर जनता का अभिवादन स्वीकार किया, उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं एवं उनकी समस्याओं को भी सुना।

स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने गिरिडीह के धनवार डोरंडा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्र में  मरीजों से बातचीत करने के साथ इलाज से संबंधित जानकारी ली । वहीं, स्वास्थ्य केंद्र में जन्में नवजात को गिफ्ट एवं उनकी माता को कंबल भी भेंट किया। इस अवसर पर  आंगनबाड़ी दीदियों से मुलाकात की साथ ही उनकी समस्याओं को सुना।

इस मौके पर मंत्री  सत्यानंद भोक्ता,  गिरिडीह विधायक  सुदिव्य कुमार, गांडेय विधायक  सरफराज अहमद, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय चौबे, उपायुक्त गिरिडीह  नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह  अमित रेणु मौजूद रहे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM