झारखंड के मनोनीत राज्यपाल राधाकृष्णन रांची पहुंचे, आज करेंगे शपथ ग्रहण

खबरे |

खबरे |

झारखंड के मनोनीत राज्यपाल राधाकृष्णन रांची पहुंचे, आज करेंगे शपथ ग्रहण
Published : Feb 18, 2023, 9:07 am IST
Updated : Feb 18, 2023, 9:07 am IST
SHARE ARTICLE
Nominated Governor of Jharkhand Radhakrishnan reached Ranchi
Nominated Governor of Jharkhand Radhakrishnan reached Ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जोहार आदरणीय सी पी राधाकृष्णन जी.

रांची : झारखंड के मनोनीत राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शुक्रवार को यहां पहुंचे। वह शनिवार यानी आज पद की शपथ लेंगे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और बाद में उन्हें ‘गार्ड आफ ऑनर’ दिया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जोहार आदरणीय सी पी राधाकृष्णन जी। नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में झारखंड की वीर भूमि में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।’’

राजभवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राधाकृष्णन शनिवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे पद की शपथ लेंगे। उन्हें राज्य के मुख्य न्यायाधीश राजभवन में शपथ दिलायेंगे। इससे पूर्व शुक्रवार दोपहर राज्य के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने रांची हवाई अड्डे पर विदाई दी। वह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये। बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं।.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM