Bokaro News: बोकारो के जनता दरबार में उमड़े फरियादी

खबरे |

खबरे |

Bokaro News: बोकारो के जनता दरबार में उमड़े फरियादी
Published : Jun 18, 2025, 7:03 pm IST
Updated : Jun 18, 2025, 7:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Complainants flocked to the public court of Bokaro news In hindi
Complainants flocked to the public court of Bokaro news In hindi

उपायुक्त झा ने  कुल 45 से अधिक मामलों की सुनवाई करते हुए भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, जलापूर्ति, शिक्षा से जुड़े मामलों पर गंभीर रुख अपनाया

Bokaro News In Hindi:बोकारो (निर्मल महाराज)जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 17 जून को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए दर्जनों फरियादियों ने व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं रखीं।

बताया जाता है कि आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त झा ने  कुल 45 से अधिक मामलों की सुनवाई करते हुए भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, जलापूर्ति, शिक्षा आदि से जुड़े मामलों पर गंभीर रुख अपनाया। उन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

खराब चापाकलों की शिकायत पर उन्होंने विशेष टास्क फोर्स गठित करने का आदेश दिया। साथ ही असहाय और दिव्यांग व्यक्तियों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल के निर्देश भी दिए।जनता दरबार में डीपीएलआर, जिला जन संपर्क, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन के निर्देश देते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

(For more news apart from Complainants flocked to the public court of Bokaro News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM