Jharkhand Golgappa Video: गोलगप्पे खाने के शौकीन देख लें Video, पैरों से गूथा आटा, स्वाद के लिए पानी में मिलाया हार्पिक
Jharkhand Golgappa Video: गोलगप्पे खाने के शौकीन देख लें Video, पैरों से गूथा आटा, स्वाद के लिए पानी में मिलाया हार्पिक
Published : Oct 18, 2024, 12:12 pm IST
Updated : Oct 18, 2024, 12:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand garhwa Golgappa Viral Video latest News In Hindi
Jharkhand garhwa Golgappa Viral Video latest News In Hindi

घटना गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र की है, जहां दो दुकानदार गोलगप्पे बनाने के लिए पैरों से आटा गूंथ रहे थे.

Jharkhand garhwa Golgappa Viral Video  latest News In Hindi: आज कल से आटा गूंथने, जूस में पेशाब मिलाने जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं जो लोगों को हैरान कर रहे हैं  . वहीं अब झारखंड के गढ़वा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैरों से आटा गूंथा जा रहा है।  वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है.

घटना गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र की है, जहां दो दुकानदार गोलगप्पे बनाने के लिए पैरों से आटा गूंथ रहे थे. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गोलगप्पे का स्वाद बढ़ाने के लिए पानी में यूरिया और हार्पिक मिलाया करते थे.  पुलिस ने उके पास से  केमिकल और अन्य खाद्य सामग्री बरामद किएं है जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है.

इस घटना का वीडियो बनाने वाले अरविंद यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके चचेरे भाई अंशू और राघवेंद्र से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने अंशू और राघवेंद्र का पैरों से आटा गूंथते हुए वीडियो बनाया और वायरल कर दिया.

इस मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. अंशू झाँसी जिले के सेसा गाँव का रहने वाला है और राघवेन्द्र जालौन जिले के नूरपुर गाँव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से सफेद रंग का ठोस पदार्थ मिला है, जिसे फीटकरी बताया गया है. जब इस पदार्थ को पानी में मिलाया जाता है तो यह उसे खट्टा कर देता है। अब उसे मेडिकल लैब भेजा जाएगा ताकि उसकी जांच हो सके. दोनों युवक गढ़वा के एक किराना दुकान से सफेद केमिकल खरीदते हैं, जिसकी भी जांच करायी जायेगी. इसके साथ ही स्थानीय लोग दोनों आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

(For more news apart from Jharkhand garhwa Golgappa Viral Video  latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM