Jharkhand News: वर्तमान हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा- संजय सेठ

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: वर्तमान हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा- संजय सेठ
Published : Nov 18, 2024, 8:55 pm IST
Updated : Nov 18, 2024, 8:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Present Hemant government betrayed the youth Sanjay Seth news in hindi
Present Hemant government betrayed the youth Sanjay Seth news in hindi

मोदी सरकार की योजनाएं धरातल पर उतरे, इसके लिए जरूरी है भाजपा की सरकार



 

Jharkhand News: रांची, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज खिजरी विधानसभा के ओरमांझी हरिजन टोला बसंत विहार आनंदी, तुजु, हजाम, सौदाग में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामकुमार पाहन को कमल निशान पर वोट देकर खिजरी विधानसभा के  विकास के लिए मत देने की अपील की।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा आगामी 20 तारीख को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस देश को बांटना चाहती है।

कांग्रेस प्रभारी घुसपैठियों को 450 रु में सिलेंडर देने की बात कर रहे हैं हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि कांग्रेस सही है या हेमंत   घुसपैठियों को पनाह देकर अपनी असलियत छुपाना चाह रहे हैं। हेमंत सोरेन घुसपैठियों को पनाह देकर यहां के लोगों के रोजगार को छीन रही है बांग्लादेशी मजदूर झारखंड में आकर बस रहे हैं और यहां के मजदूरों का हक मारा जा रहा है। अब समय आ गया है झारखंड में रोटी ,बेटी, और माटी, को बचाने का।

हर तरफ परिवर्तन की लहर है। पिछले 5 साल में झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने जो भ्रष्टाचार किए हैं, बेरोजगारों पर जो अत्याचार किए हैं, महिला उत्पीड़न और प्रताड़ना पर जो चुप्पी साधी है; इन सबका जवाब इस चुनाव में देने के लिए जनता तैयार है।  राज्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण करने वाली सरकार बनाएंगे।

हेमंत सोरेन घुसपैठियों को पनाह देकर यहां के लोगों का हक छीन रही है।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को हमेशा से विशेष स्नेह दिया है। 5 साल हेमंत सोरेन की सरकार के बावजूद प्रधानमंत्री जी ने झोलियां भर भर के झारखंड के विकास के लिए योजनाएं दी परंतु दुर्भाग्य है कि इस भ्रष्ट सरकार ने जानबूझकर मोदी सरकार की योजनाओं को राज्य में सफल नहीं होने दिया। मोदी सरकार की योजनाएं राज्य में सफल हो, उसके लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है ताकि झारखंड के विकास को और बेहतर गति मिल सके। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति हो, युवाओं को रोजगार मिले, भाजपा इसके लिए दृढ़ संकल्पित है और भाजपा के साथ पूरे राज्य की जनता खड़ी है। झारखंड के परिवर्तन के लिए 20 तारीख को खिजरी विधानसभा में अपने मतदान का प्रयोग कर रामकुमार पाहन को विजय बनाएं।

आज के इस अवसर पर ओरमांझी मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, नामकुम के मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा सहित ,सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

(For more news apart from Present Hemant government betrayed the youth Sanjay Seth News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM