झारखंड: सामाजिक उद्यमी संजय शेरपुरिया के पुस्तक “जल प्रबंधन” का विमोचन राज्यपाल राधाकृष्णन के आशीर्वाद से सम्पन्न
झारखंड: सामाजिक उद्यमी संजय शेरपुरिया के पुस्तक “जल प्रबंधन” का विमोचन राज्यपाल राधाकृष्णन के आशीर्वाद से सम्पन्न
Published : Apr 19, 2023, 5:56 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
 Sanjay Sherpuria's book
Sanjay Sherpuria's book "Water Management" released with the blessings of Governor Radhakrishnan

आयोजक के तौर पर जसीम मोहम्मद ने कार्यक्रम की रूपरेखा दर्शायी एवं आभार दर्शन किया था।

रांची, (संवाददाता ) : नई दिल्ली के इन्डियाइंटरनेशनल सेंटर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मजयंती पर जी-20 के संलग्न कार्यक्रम “स्वच्छ एवं सुरक्षित जल” के विषय पर एक परिसंवाद का आयोजन नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र और युवा भारती ट्रस्ट के द्वारा किया गया था, जिसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई सरे लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के देश के सामाजिक उद्यमी एवंतत्व चिंतक डॉ संजय शेरपुरिया के द्वारा संपादित पुस्तक “जल प्रबंधन” – “जलसंचय में जन भागीदारी” का विमोचन हुआ।

अपने पुस्तक के विमोचन होने के बाद डॉ संजय शेरपुरिया ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने सौराष्ट्र एवं कच्छ के विस्तारो में जहां पर पीनेका पानी भी उपलब्ध नहीं था, ऐसे विस्तारो में छोटे छोटे चेक डेम का जन भागीदारी से निर्माण करके सारे गुजरात के पानी की समस्या का समाधान किया और तब से लेकर आज तकवो खुद भी इस कार्य में सहभागी रहे। इस समारोह पर उन्होंने जल के संयमित प्रबंधन पर प्रकाश डाला और कहा कि, अगर हमारे देश में भी जल को राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर वोटर ग्रीड कानिर्माण किया जाए तो आने वाले सालो में देश में होने वाली जल की समस्या का निवारणकिया जा सकता है और यह कार्य सिर्फ जन भागीदारी के माध्यम से ही हो सकता है।

इस समारोह में हिन्दुस्थान समाचार के समूह सम्पादक राम बहादुर राय ने कहा कि चंद्रशेखर की जन्म जयंती पर आज जलविषयक परिसंवाद इसलिए रखा गया है कि, जब चंद्रशेखर जी नेभारत भ्रमण किया था तब उनके पास मुख्य पांच मुद्दे थे और वो पांच मुद्दों में एकमुद्दा जल था । राय ने कहा कि,उनके साथ निजी बात करते हुए एक बार चन्द्रशेखर ने कहा था कि, जब देश पर कोई राष्ट्रीय संकट आएगा तब सिर्फ आर.एस.एस. ही देश को बचाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, यमुना सफाई के नाम पर हजारोकरोड़ के खर्च पर दिल्ली वालो को सरकार से हिसाब माँगना चाहिए क्योंकि यह काम कहीपर भी दिख नहीं रहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशके परिवहन मंत्री दयाशंकर ने कहा कि, चंद्रशेखर जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने सदैव राज कारण एवं पक्ष सेहटकर लोगों के काम करने का लक्ष्य रखा था।

मुख्य अतिथि केरूप में झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जन्म जयंती पर आयोजित जी-20 संलग्न इस जल परिसंवाद का अभिवादनकिया। एस.पी.डब्ल्यू. डी. के निर्देशक गौतम दास जी नेपानी के ऊपर किसी व्यक्ति या राज्य का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पानी के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में इतने सारे लोगों ने भागलिया वह हर्ष की बात है। आयोजक के तौर पर जसीम मोहम्मद ने कार्यक्रम की रूपरेखा दर्शायी एवं आभार दर्शन किया था।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM