
उन्होंने स्वर्गीय कपूर कुमार टुडू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ आज सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित चिलगु-चाकुलिया स्थित झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी स्वर्गीय कपूर कुमार टुडू जी (कपूर बागी जी) के पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय कपूर कुमार टुडू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय कपूर कुमार टुडू जी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चचेरे भाई थे। 6 मई 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
.
(For more news apart from CM Hemant Soren paid tribute to Jharkhand agitator late Kapoor Kumar Tudu News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)