ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े धनशोधन के मामले में देशभर में छापे मारे

खबरे |

खबरे |

ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े धनशोधन के मामले में देशभर में छापे मारे
Published : Feb 21, 2023, 11:01 am IST
Updated : Feb 21, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
ED
ED

सूत्रों ने बताया कि झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी और कुछ हवाला डीलर एवं दलालों के परिसर पर छापे मारे जा रहे हैं।

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के एक मामले में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत झारखंड की राजधानी रांची, जमशेदपुर और दिल्ली सहित लगभग 24 स्थानों पर छापा मारा। धनशोधन का यह मामला सरकारी काम देने के बदले में कथित रूप से दलाली दिए जाने के संबंध में राज्य सतर्कता ब्यूरो की शिकायत से जुड़ा है। सूत्रों का कहना है कि इन आरोपों के संबंध में और सबूत एकत्र करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के एक अधिकारी और कुछ हवाला डीलर एवं दलालों के परिसर पर छापे मारे जा रहे हैं।.

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM