Jharkhand News: जन भावनाओं को समझते हुए काम करे प्रशासन: संजय सेठ

खबरे |

खबरे |

Jharkhand News: जन भावनाओं को समझते हुए काम करे प्रशासन: संजय सेठ
Published : Mar 21, 2025, 5:04 pm IST
Updated : Mar 21, 2025, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Administration should work by understanding public sentiments: Sanjay Seth
Administration should work by understanding public sentiments: Sanjay Seth

सेठ ने कहा कि हरमू कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि यहां जलमिनर का निर्माण ना होकर, अन्य स्थान पर किया जाए।

Administration should work by understanding public sentiments: Sanjay Seth News In Hindi: रांची: हरमू कॉलोनी में जलमीनार का निर्माण किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। नागरिकों का विरोध भी तर्कसंगत है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने इस मुद्दे पर प्रशासन को भी जन भावनाओं का ख्याल रखने की सलाह दी है।

सेठ ने कहा कि हरमू कॉलोनी के लोग चाहते हैं कि यहां जलमिनर का निर्माण ना होकर, अन्य स्थान पर किया जाए।  इसलिए जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण को तुरंत रोका जाएl उन्होंने कहा कि हरमू स्थित लाल बहादुर शास्त्री मार्ग में यह एक मात्र मैदान है, जहां बच्चे खेलते हैं। शादी विवाह व अन्य सामाजिक आयोजन होते हैं। वैसे भी वहां पहले से हेल्थ सब सेंटर बनाने का प्रस्ताव है। जलमीनार का निर्माण हिंदपीढ़ी के लोगों को पानी देने के लिए निर्माण किया जा रहा है।

पानी की सप्लाई हिंदपीढ़ी में होनी है तो फिर इसका निर्माण भी हिंदपीडी में ही किया जाना चाहिए। हरमू में प्रशासन जबरन काम कर रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। इस कार्य का विरोध करने पर प्रशासन वहां के बुजुर्ग, महिलाएं वहां के स्थानीय लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है। जनभावनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैl रक्षा राज्य मंत्री ने रांची के उपायुक्त से बात कर जल मीनार के काम को रोकने, स्थानीय लोगों को परेशान नहीं करने को कहा है।

(For ore news apart From Administration should work by understanding public sentiments: Sanjay Seth, stay tuned to Spokesman Hindi)  

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM