Bokaro News:जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का किया भ्रमण 
Bokaro News:जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का किया भ्रमण 
Published : Jul 21, 2025, 7:11 pm IST
Updated : Jul 21, 2025, 7:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Senior officials of the district visited various panchayats news in hindi
Senior officials of the district visited various panchayats news in hindi

उपायुक्त के निर्देश पर हमारा गांव  हमारे लोग अभियान के तहत किया क्षेत्र भ्रमण 

Bokaro News:बोकारो(निर्मल महाराज) - उपायुक्त  अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिले में हमारा गांव  हमारे लोग अभियान के तहत शनिवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों का क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने सीएचसी पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, जलापूर्ति योजनाएं, पीएम आवास योजना, मनरेगा कार्य स्थल आदि का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति व समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण क्रम में पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की उपस्थिति  दवाइयों की उपलब्धता  मरीज पंजी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति  पोषण आहार वितरण की गुणवत्ता, विद्यालयों में शैक्षणिक उपस्थिति  मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, मनरेगा में स्थलों पर कार्यरत मजदूर - भुगतान की स्थिति एवं पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली।

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने चास प्रखंड के भतुआ पंचायत, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अहमद ने जरीडीह प्रखंड के बारु, निदेशक  जिला ग्रामीण विकास शाखा  मेनका ने चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो मध्य पंचायत, जिला परिवहन पदाधिकारी  वंदना शेजवलकर ने पेटरवार प्रखंड के दारिद पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी चास  प्रांजल ढ़ांडा ने चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी पंचायत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी  शालिनी खालखो ने बेरमो प्रखंड के जरीडीह पूर्वी पंचायत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  द्वारिका बैठा ने कसमार प्रखंड के बरईकला पंचायत एवं  बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी,   मुकेश मछुआ ने नावाडीह प्रखंड के चीरूडीह पंचायत का निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों ने निरीक्षण क्रम में सीधे ग्रामीणों से संवाद कर यह जाना कि उन्हें योजनाओं से कितना लाभ मिला है, कौन-सी योजनाएं रुकी हैं या जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाई हैं। कुछ स्थानों पर कार्य प्रगति धीमी पर, मजदूरी भुगतान में विलंब, पोषण वितरण में असमानता जैसी समस्याएं भी उजागर हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों को दूर करने का निर्देश दिया ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM