झारखंड के लातेहार में माओवादी समूह ने पांच सुरक्षाकर्मियों को पीटा, वेटब्रिज में लगाई आग

खबरे |

खबरे |

झारखंड के लातेहार में माओवादी समूह ने पांच सुरक्षाकर्मियों को पीटा, वेटब्रिज में लगाई आग
Published : Aug 21, 2023, 11:13 am IST
Updated : Aug 21, 2023, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने कहा, ‘‘माओवादी समूह ने पांच निजी सुरक्षा कर्मियों को पीटा और भारी सामान का वजन करने वाली इकाई को आग लगा दी।’’

लातेहार (झारखंड): झारखंड के लातेहार में माओवादियों ने रविवार रात को पांच सुरक्षा गार्ड को पीटा और डीवीसी कोयला खदान के वेटब्रिज को आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। वेटब्रिज भारी वाहनों और भारी सामान का वजन करने वाला बड़ा तराजू होता है। घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर लातेहार थाना अंतर्गत ट्यूबयुक्त डीवीसी कोयला खदान क्षेत्र में देर रात करीब दो बजे हुई।

लातेहार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि माओवादियों के धड़े झारखंड लाल टाइगर (जेएलटी) ने मौके पर एक पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, ‘‘माओवादी समूह ने पांच निजी सुरक्षा कर्मियों को पीटा और भारी सामान का वजन करने वाली इकाई को आग लगा दी।’’ पर्चे में माओवादी समूह ने धमकी दी कि अगर संगठन के साथ बातचीत के बिना ऐसे ही खनन कार्य चलता रहा तो कंपनी को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM