CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
CM Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Published : Aug 21, 2024, 3:38 pm IST
Updated : Aug 21, 2024, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Hemant Soren listened to the problems of the common people news in Hindi
CM Hemant Soren listened to the problems of the common people news in Hindi

मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनसे आवेदन लिया।

CM Hemant Soren News In Hindi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी-अपनी समस्याएं बताईं।

मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनसे आवेदन लिया। मौके पर सभी लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के आश्वासन के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोग संतुष्ट दिखाई दिए।

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार जन समस्याओं के समाधान का निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं को आपके गांव-घर तक पहुंचाई जाए। पिछले साढ़े चार वर्ष में जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्रतिबद्धता के साथ आप तक पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी, गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय का सर्वांगीण विकास उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। आने वाले समय में भी जनहित का कार्य अनवरत चलता रहेगा। आमजनों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य के साथ राज्य सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है।

(For more news apart from CM Hemant Soren listened to the problems of the common people news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM