झारखंड के गिरिडीह में जनसभा को करेंगे संबोधित जेपी नड्डा

खबरे |

खबरे |

झारखंड के गिरिडीह में जनसभा को करेंगे संबोधित जेपी नड्डा
Published : Jun 22, 2023, 11:15 am IST
Updated : Jun 22, 2023, 11:15 am IST
SHARE ARTICLE
JP Nadda will address public meeting in Giridih, Jharkhand
JP Nadda will address public meeting in Giridih, Jharkhand

भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत झारखंड और ओडिशा के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) की सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को झारखंड के गिरीडीह में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। झारखंड दौरे पर नड्डा भाजपा के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत राज्य के प्रतिष्ठित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।.

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, “नड्डा का गिरिडीह में सरोद वादक मोर जी और मुकुट केडिया जी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है।”

बयान के मुताबिक, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 22 जून से झारखंड और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह कई सार्वजनिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।”

भाजपा अध्यक्ष पार्टी के ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत झारखंड और ओडिशा के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात भी करेंगे। बयान के अनुसार, नड्डा के बृहस्पतिवार सुबह रांची पहुंचने और वहां से गिरिडीह रवाना होने की योजना है। गिरिडीह के झंडा मैदान में वह एक रैली को संबोधित करेंगे। गिरिडीह में कुछ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नड्डा झारसुगुड़ा स्थित भाजपा कार्यालय में बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के लिए ओडिशा रवाना होंगे।

बयान के मुताबिक, नड्डा शुक्रवार को ओडिशा के भवानीपटना में मां मणिकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बाद में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत भवानीपटना में कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों से भी मिलेंगे।

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM